ADM इंडिया 
Home > ADM Worldwide > India > ADM इंडिया

ADM इंडिया

भारत में ADM का  मुख्य व्यवसाय तिलहन का प्रसंस्करण करके उससे खाद्य तेल, पशुआहार तथा आहार की सामग्री, और बायोडीजल ईंधन प्राप्त करना है। हम अग्रणी खाद्य निर्माताओं को ADM की खाद्य सामग्रियों की श्रृंखला भी उपलब्ध कराते हैं, मुर्गी पालन करने वाले तथा मवेशी पालन करने वाले किसानों को पशुआहार उपलब्ध कराते हैं, अन्य व्यवसायों को हम कार्गो सेवाएं (माल परिवहन) और वेयरहाउसिंग सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, और भारतीय किसानों को फसल की गुणवत्ता तथा पैदावार बढ़ाने में सहयोग करने के लिए एक प्रशिक्षण तथा प्रोत्साहन कार्यक्रम चलाते हैं।

ADM INDIA में लगभग २००० कर्मचारी काम करते हैं और इसके प्रचालनों में नयी दिल्ली के पास स्थित गुडगाँव में एक कॉर्पोरेट ऑफिस, मुंबई, पुणे एवं बेंगलुरु में अतिरिक्त ऑफिस,विशाखापट्टनम- आंध्र प्रदेश, में एक कार्गो देख-रेख सुविधा और महाराष्ट्र में नागपुर, लातूर और अकोला, राजस्थान में कोटा एवं कर्नाटक में धारवाड़ में तिलहन प्रसंस्करण प्लांट शामिल हैं।

तिलहन प्रसंस्करण
तिलहन प्रसंस्करण व्यवसाय में सूरजमुखी और जाफरान के बीजों, तथा सोयाबीन और मूंगफली की पिराई करके कच्चे तेल को खली से अलग किया जाता है। इस खली का प्रयोग मुखयतः पशुआहार तैयार करने के लिए होता है। कच्चे तेल को परिष्कृत करके खाद्य तेल के रूप में ‘हेल्थ फिट ’ ब्रांड नाम से बेचा जाता है।

विशेष सामग्रियां
ADM खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनियो को ५०० से अधिक विशेष खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराता है, जिनका आमतौर पर बेकरी और कंफेक्शनरी सामग्रियों, जूस, चाशनी और बेबीफूड तथा साथ ही व्यक्तिगत देखभाल की सामग्रियों जैसे टूथपेस्ट और खांसी की पी जाने वाली दवा (कफ सिरप) के निर्माण के लिए उपयोग किया जाता है। इन सामग्रियों में कोको पाउडर, स्वीटनर्स (मीठा बनाने वाली चीजें), इमल्शिफायर और थिकनर (गाढ़ापन पैदा करने वाली चीजें) से लेकर प्रोटीन कंसिंट्रेट्स, आइसोलेट्स और न्यूट्रिशनल सप्लिमेंट्स (पोषण के लिए पूरक चीजें) तक शामिल हैं। विशेष खाद्य सामग्रियां समूह ग्राहकों को ऐसे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद विकसित करने में तकनीकी सहायता भी प्रदान करता है जिनमें ये सामग्रियां शामिल होती हैं।

पशु स्वास्थ्य और पोषण
पशु स्वास्थ्य और पोषण समूह पूरे भारत में मुर्गी पालन करने वालों को फुल-फैट सोयाबीन आहार उपलब्ध कराता है। यह आहार प्रोटीन और ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत है जिसमें लिनोलीक एसिड, विटमिन E, सल्फर लेसिथिन और कोलाइन का उच्च स्तर होता है। हमारा L-lysine उत्पाद एक जरूरी अमीनो एसिड उपलब्ध कराता है जो मुर्गियों के अधिकतम संभव उत्पादन के लिए आवश्यक होता है, जबकि हमारा पशु-आहार पूरक URJA दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करता है।

कार्गो सेवा
ADM अंतरराष्ट्रीय व्यापार करने वाले शिपिंग लाइंस, माल व्यापारियों और उद्योगों को जहाज पर माल लदान सेवा, चार्टरिंग और कार्गो क्लियरिंग तथा फारवर्डिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है। विशाखापत्तनम का बंदरगाह बीन्स, चावल की भूसी और उर्वरक जैसे कृषि उत्पादों की देखसंभाल करता है और वेयरहाउस ६०,००० टन से अधिक की भंडारण सुविधा उपलब्ध कराता है।

सामुदायिक प्रतिबद्धता
किसानों की फसलों की पैदावार बढ़ाने की दृष्टि से ADM ने २० से अधिक फसल विकास केंद्रों के रूप में कृषि विकास केंद्रों (KVK) के एक नेटवर्क का निर्माण किया जिसमें कृषि वैज्ञानिकों की नियुक्ति की गई जो ५०,००० से लेकर १००,००० किसानों को कृषि के सर्वोत्तम तरीकों के बारे में तथा साथ ही साथ उपार्जन सेवाओं में प्रशिक्षण देते हैं।

KVK कार्यक्रम किसानों को कृषि के सर्वोत्तम तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करता है और इसके लिए अधिक पैदावार हासिल करने वाले किसानों को नगद पुरस्कार देता है। किसानों को कम कीमतों पर जरूरी आपूर्तियां जैसे कीटनाशक, बीज, उर्वरक और अनाज के बोरे भी उपलब्ध कराए जाते हैं। संयुक्त उपक्रम कृषि संबंधित प्रश्नों का समाधान करने के लिए एक टेलीफोन हेल्प लाइन भी चलाता है।

Translations

English 

Copyright 2012 Archer Daniels Midland Company   Inside(out)   Online Privacy Statement   Terms of Use   Compliance & Ethics